बिजनौर, नवम्बर 18 -- शेरकोट। एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में दो कंटेनर व एक डंपर आपस में भिड़ गए। जिससे कंटेनर चालक घायल हो गए। हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। घायलों को उपचार के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार जिला हरदोई निवासी दो कंटेनर चालक सत्तार व अशफाक हरिद्वार से बाइके लेकर उन्नाव जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वह शेरकोट धामपुर मार्ग स्थित मनोकामना मंदिर के निकट पंहुचे तो पीछे से आ रहे एक डंपर ने कंटेनर को ओवरटेक करने का प्रयास किया।लेकिन इसी दौरान सामने से आ रहे एक कार को बचाने के प्रयास में डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे कंटेनर डिवाइडर पर जा चढ़ा तथा पीछे से आ रहा दूसरा कंटेनर आगे आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसा। दोनों कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना से ह...