अलीगढ़, जनवरी 6 -- जट्टारी(अलीगढ़), संवाददाता। टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कैंटर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ये वीडियो उसी समय वहां से गुजर रहे एक कार चालक ने बनाया था। यह घटना रविवार देररात करीब 11 बजे की है। एक कैंटर (यूपी 14 एमटी 2839) आगरा से नोएडा की ओर जा रहा था। यमुना एक्सप्रेस-वे के प्वाइंट 43 के पास कैंटर आगे चल रहे एक ट्रक से पीछे से तेजी से जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एक्सप्रेस-वे की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को कैंटर से बाहर निकाला गया। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.