बिहारशरीफ, दिसम्बर 11 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। इस्लामपुर प्रखंड के ब्रहगांवा-फकरी को औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने के लिए शोधार्थी विकास आनंद ने मुख्यमंत्री के पास ईमेल किया था। उन्होंने बताया कि इस पर मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल से ब्रहगांवा-फकरी को औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने के प्रस्ताव पर आगे की कार्रवाई करने के लिए डीएम को पत्र अग्रसारित किया गया है। इस मौजा में 300 एकड़ जमीन उपलब्ध है। यह जमीन बंजर है। लोगों ने इसे स्वेच्छा से देने की सहमति भी जतायी है। मार्च 2022 में बियाडा के डीओ रवि रंजन, अमीन ललित कुमार, तत्कालिक इस्लामपुर अंचल सीओ अनुज कुमार ने साइट का निरीक्षण किया था। इसके बाद बियाडा को सौंपी रिपोर्ट में इसे उपयुक्त बताया गया था। लेकिन, इसके बाद इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...