दुमका, जनवरी 20 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी के स्थानीय बजरंगबली मोड स्थित यात्रीशेड में आगामी 21 जनवरी को झारखंड आंदोलनकारियों की एक बैठक आयोजित की गई है। झारखंड आंदोलनकारी सेनानी जिला समिति के तत्वाधान में आयोजित इस बैठक में आंदोलनकारियों के विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। आगामी बैठक को लेकर जानकारी देते हुए वरीय आंदोलनकारी सोना लाल हेम्ब्रम ने बताया कि सांगठनिक मजबूती की दिशा में आवश्यक पहल करते हुए आंदोलन कार्यों के मान सम्मान और सम्मानित राशि सहित विभिन्न मुद्दों पर गहन बातचीत की जाएगी। आंदोलनकारियों के वरीय नेता ने अपील करते हुए कहा कि दिन के 10:30 बजे बजरंगी मोड़ पहुंचकर सभी आंदोलनकारी इस महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित होकर बैठक को सफल बनाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.