मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भाजपा मुजफ्फरपुर पूर्वी जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक सह अभिनंदन कार्यक्रम जिला परिषद मार्केट स्थित जिला भाजपा कार्यालय में गुरुवार को हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पूर्वी विवेक कुमार ने की। इस दौरान सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णुकांत झा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रवीन्द्र प्रसाद सिंह, जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर पार्टी व गठबंधन जीते इसका दायित्व इस नई इकाई पर होगा। विष्णुकांत झा ने जिला पदाधिकारियों को संगठन को धारदार बनाने के लिए मूल मंत्र से अवगत कराया।विवेक कुमार ने सभी पदाधिकारियों को संगठित होकर जिले के सभी कार्यकर्ताओं से सामंजस्य बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.