टिहरी, सितम्बर 23 -- उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने घनसाली में कार्यकर्ता सम्मेलन और सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर हाल ही में जिलाध्यक्ष बने डीडी पंत का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। घनसाली में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष पंत ने कहा कि, अब यूकेडी बिखरी नहीं रहेगी, बल्कि 2027 विधानसभा चुनाव तक एक मंच पर संगठित होकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि, संगठन में जिम्मेदारी उसी को मिलेगी, जो पार्टी को मजबूत करने के लिए सक्रिय रहेगा। राज्य आंदोलनकारी लोकेंद्र जोशी ने सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि, घनसाली से राज्य आंदोलन की नींव रखी गई थी, लेकिन यहां आज भी स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि "भ्रष्टाचार चरम पर है और हर विभाग में 50 प्रतिशत तक कमीशन का खेल चल रहा है। कहा कि, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.