किशनगंज, फरवरी 7 -- किशनगंज। वरीय संवाददाता एनडीए संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का कारवां गुरुवार को किशनगंज पहुंचा। तीसरे चरण में कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत सीमांचल के किशनगंज से हुई। यहां एनडीए कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखा और एनडीए के पांचों घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों ने यहां जुटे उत्साहित कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। कार्यकर्ताओं के जोश से उत्साहित उपस्थित प्रदेश अध्यक्षों ने एक स्वर में आगामी विधानसभा में लक्ष्य भेदने की तैयारी करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव विकास एवं सुशासन के संकल्प का चुनाव है। हर कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा से जुटें, घर-घर पहुंचे, सरकार की उपलब्धियों को बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.