मेरठ, मार्च 7 -- आगामी त्यौहार रमजान, होली व ईद उल फितर के त्यौहारों को शांति पूर्व संपन्न कराने के लिए सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने गुरूवार शाम को फैज ए आम कालेज में शांति समिति की बैठक की। इसमें इलाके के तमाम संभ्रात नागरिक मौजूद रहे। बैठक में सभी वर्ग व संप्रदाय के लोग पहुंचे थे। सीओ ने प्रशासन का सहयोग करते हुए सभी पर्वों पर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन से सहयोग किए जाने का आग्रह किया। साथ ही उन्हें शासन प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारियों की मंशा से भी अवगत कराया गया। इस दौरान देहली गेट इंस्पेक्टर रमेश चन्द्र शर्मा , पार्षद मौ हसीन , शाहिद पहलवान , बदर अली, अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.