हापुड़, फरवरी 7 -- आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए गुरूवार को जिला मुख्यालय में डीएम प्रेरणा शर्मा व एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। डीएम ने त्योहारों पर बिजली, पानी, पथ-प्रकाश, साफ-सफाई व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम प्रेरणा शर्मा ने आगामी संत रविदास जयंती, शब-ए-बारात, महाशिवरात्रि को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे बिजली, पानी, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए वार्ड के सभासद, मौलवी व धर्मगुरु को त्योहारों को शांति, सौहार्द एवं आनंद के वातावरण में आपसी भाई चारे एवं एक दूसरें की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए परम्परागत तरीके से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.