हाजीपुर, जून 25 -- राजापाकर। संवाद सूत्र प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर डीसीएलआर मेघा कश्यप की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी बीएलओ के साथ बैठक की। प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश, बीपीआरओ सुधी रंजन कुमार सहित प्रखंड के सभी बीएलओ उपस्थित हुए। डीसीएलआर ने प्रखंड के सभी बीएलओ से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को ले समीक्षा किया तथा कई निर्देश दिए। बैठक में सभी बीएलओ को नाम जोड़ने, हटाने, नाम का शुद्धिकरण के लिए प्रपत्र 6, 7, 8 अपने-अपने क्षेत्र में घूम-घूमकर लोगों को भरने का निर्देश दिया। सभी को निर्देश दिया गया कि क्षेत्र में जो भी कार्य करेंगे उसका कार्य से संबंधित जानकारी शेयर करेंगे तथा व्हाट्सएप पर तस्वीर भेजने का कार्य करेंगे। सभी को निर्देश दिया गया कि सभी प्रपत्र का कम से कम 10 से 20 पेज...