आगरा, मार्च 15 -- आगरा से बेंगलुरु और अहमदाबाद की उड़ानें अब सप्ताह के सातों दिन संचालित होंगी। अभी तक बेंगलुरु की फ्लाइट सप्ताह में चार दिन और अहमदाबाद की छह दिन चल रही थी। इंडिगो यह नई व्यवस्था एक अप्रैल से लागू करेगी। वहीं, हैदराबाद और मुंबई की उड़ानों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये फ्लाइट पहले की तरह मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ही संचालित होंगी। बेंगलुरु और अहमदाबाद की उड़ानें लंबे समय से पूरी तरह भरी जा रही थीं। यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए इंडिगो ने इन दोनों रूटों पर दैनिक उड़ानें शुरू करने का फैसला किया है। इंडिगो के खेरिया एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर देवराज पांडेय ने बताया कि बेंगलुरु और अहमदाबाद की उड़ानों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह कदम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.