प्रमुख संवाददाता, मई 3 -- आगरा में बालाजी ज्वैलर्स की दुकान में बदमाश तीन मिनट रुके थे। सराफा कारोबारी योगेश चौधरी ने एक बदमाश का हाथ पकड़ लिया था। पहले धक्का-मुक्की हुई थी। बाद में बदमाश ने गोली मारी थी। यह घटनाक्रम बमुश्किल तीस सेकंड चला। तीन मिनट तीस सेकंड में दो बदमाश कमिश्नरेट पुलिस को खुली चुनौती देकर फरार हो गए। बदमाश कई शकई जगह सीसीटीवी में कैद हुए हैं। पुलिस कैमरों की मदद से उनकी तलाश कर रही है। वारदात के बाद सराफा कारोबारी योगेश चौधरी प्रभा हॉस्पिटल ले जाया गया था। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सिकंदरा-बोदला मार्ग पर जाम लग गया। राहगीर रुक-रुक पूछ रहे थे क्या हुआ। जैसे ही उन्हें पता चलता था कि लूट के दौरान हत्या हुई वे पुलिस को कोसने लगते थे। घटना के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.