आगरा, मार्च 3 -- नासिक (महाराष्ट्र) में हुई सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ताजनगरी के पारस बघेल ने सीनियर बालक 63 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। पारस ने उत्तराखंड, लेह-लद्दाख, तेलंगाना के खिलाड़ियों को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचकर कांस्य पदक पक्का किया। सोमवार को आगरा लौटने पर जिला ताइक्वांडो संघ ने उन्हें सम्मानित किया। संघ के सचिव पंकज शर्मा, सीईओ संगीता शर्मा और साथी खिलाड़ियों ने फूलमाला पहनाकर पारस का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदीप गौर, अक्षय विश्वकर्मा, समृद्ध सिंह, यज्ञ अग्रवाल, सीमा सिंह, आरिका शुक्ला, दर्शनी पोरवाल आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.