फिरोजाबाद, दिसम्बर 24 -- शिकोहाबाद। मंगलवार शाम को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर यात्रियों से भरी बस जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों ने समय रहते आग की खबर मिलने पर किसी तरह से कूद कर जान बचाई। बस में सवार सभी यात्री नेपाल के रहने वाले हैं तथा अजमेर शरीफ से ख्वाजा के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। बस में आग लगते ही चीख-पुकार मच गई। यात्रियों का अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी यात्री की जान नहीं गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड के कर्मियों को मौके पर बुलाकर आग बुझवाई, लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जल गई। मंगलवार की शाम एक लग्जरी बस अजमेर से 54 यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही थी। बस सिरसागंज के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के 76.300 किमी पर पहुंची ही थी कि तभी बस के पिछले पहिए में बैरिंग की रगड़ लगने के कार...