संवाददाता, मार्च 1 -- Accident on Agra Lucknow Expressway: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है। वाराणसी से जयपुर जा रही एक बस यहां सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। एक स्लीपर बस बनारस से सवारियों को लेकर जयपुर जा रही थी। सुबह 5:30 बजे के करीब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 27 के पास हुए इस हादसे में बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को अचानक झपकी आने के चलते यह हादसा हुआ है। बस में धार्मिक यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार बस-ट्रक हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस की खबर दी। यूपी पुलिस और यूपीडा की टीम ने बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। घायलों को आनन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.