मैनपुरी, अगस्त 30 -- मैनपुरी। शहर का आगरा रोड जाम की चपेट में है। पुलिस चौकी के समीप रोज घंटों जाम लगता है। पुलिसकर्मी पुलिस चौकी से उठकर जाम में फंसे लोगों की समस्या को नजरंदाज कर देते हैं। जिससे जाम में सैकड़ों वाहन फंस जाते हैं। बड़ी संख्या में लोगों को आसुविधा का सामना करना पड़ता है। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली छात्र छात्राओं और महिलाओं को होती है। शुक्रवार को सड़क पर लंबा जाम लग गया। डेढ़ घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। इस दौरान लोगों ने जाम के कारण भी बताए। आगरा रोड पर अतिक्रमण इस कदर पनप गया है कि दोनों ओर फुटपाथ गायब है। दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों का सामान, पन्नी, काउंटर आदि फुटपाथ पर रख लिए। जिससे सड़क सकरी हो गई है। पुलिस चौकी के निकट हाथठेले भी खड़े रहते हैं। जिससे जाम और अधिक लगता है। शुक्रवार को जाम में फंसे लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.