एटा, जनवरी 4 -- एटा। कारसवारों ने युवक पर हमला कर दिया। बचाने आए भाई को भी आरोपियों ने पिटाई की। आरोप है कि फायर भी किया। जिसमें पीड़ित बच गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के मोहल्ला लालपुर निवासी अशफाक अली ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि छोटा भाई सैफ अली काफी समय से लापता है। उसकी तलाश में आगरा रोड चुंगी पर छोटे भाई सोनू और मोनू को लेकर खोजने के गए थे। बताया कि आगरा रोड चुंगी पर पहुंचे। वहां पर पहले से चार पहिया गाड़ी खड़ी हुई थी। जिसमें तीन-चार अज्ञात आरोपी बैठ थे। आरोप है कि कार से उतरे से आरोपियों ने सोनू की बिना बात के पिटाई शुरु कर दी। पीड़ित ने भाई को बचाने कोशिश की। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित, उसके भाई पर गाडी चाढने की कोशिश की। गाली गलौज करते हुए...