आगरा, दिसम्बर 31 -- आगरा रेल मंडल से दिसंबर में 24 रेलकर्मी सेवानिवृत्त हो गए। बुधवार को डीआरएम कार्यालय स्थित गोवर्धन सभागार में सभी सेवानिवृत्त 24 रेल कर्मचारियों को समापन भुगतान प्रपत्र, सेवा प्रमाणपत्र व मेडल वितरित किए गए। सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को एनईएफटी के माध्यम से समापन भुगतान किया गया और ऑनलाइन पेंशन पेमेंट आर्डर जारी किये गये। सहायक कार्मिक अधिकारी दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी सेवानिवृत कर्मचारियों के सुखद भविष्य की कामना की और आश्वासन दिया कि सेवानिवृत्ति के उपरांत भी वह रेल परिवार का हिस्सा रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.