आगरा, फरवरी 2 -- आगरा रेल मंडल से जनवरी माह में 21 रेलकर्मी सेवानिवृत्त हो गए। सोमवार को डीआरएम कार्यालय स्थित गोवर्धन सभागार में सभी सेवानिवृत्त 21 रेल कर्मचारियों को समापन भुगतान प्रपत्र, सेवा प्रमाणपत्र व मेडल वितरित किए गए। सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को एनईएफटी के माध्यम से समापन भुगतान किया गया और सभी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को ऑनलाइन पेंशन पेमेंट आर्डर जारी किये गये। सहायक कार्मिक अधिकारी नितिन सिंह ने सभी सेवानिवृत कर्मचारियों के सुखद भविष्य की कामना की और आश्वासन दिया गया कि सेवानिवृत्ति के उपरांत भी वह रेल परिवार का हिस्सा रहेंगे। डीआरएम के निजी सचिव बीएस आर्या और एपीओ डीके श्रीवास्तव भी 31 जनवरी को सेवानिवृत हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...