अलीगढ़, जनवरी 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आगरा में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय एक्सपोर्ट सिंपोजियम 2026 का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अलीगढ़ के निर्यातकों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मेलन नौ व 10 जनवरी 2026 को होगा। बुधवार को अलीगढ़ में लघु उद्योग भारती व निर्यातकों की ओर से आयोजित की गई प्रेस कांफ्रेंस में दो दिवसीय राज्य स्तरीय निर्यात सम्मेलन की औपचारिक घोषणा की गई। डॉ. गौरव मित्तल, चेयरमैन लॉक्स एंड हार्डवेयर, मेटल क्राफ्ट एक्सपोर्ट कमेटी, एक्सपोर्ट सिंपोजियमएवं संयुक्त महासचिव, लघु उद्योग भारती, उत्तर प्रदेश ने सिंपोजियम के उद्देश्य, थीम, प्रमुख विषयों, सहभागियों तथा अपेक्षित परिणामों की विस्तृत जानकारी साझा की। डॉ. मित्तल ने कहा कि वर्तमान वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में निर्यात किसी भी राज्य और देश की आर्थिक मजबूती का आधार है। उत्तर प्रदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.