आगरा, सितम्बर 7 -- आगरा में यमुना में आई बाढ़ ने आगरा में 15 साल पुराना रिकार्ड ध्वस्त कर दिया है। वाटर वर्क्स पर जलस्तर 500.1 फीट पहुंच गया है, जिसने नदी के तटवर्ती इलाकों सहित गांवों में तबाही मचा दी है। फसल और मकान डूब गए हैं। अब पानी वर्ष 1978 में आई बाढ़ के रिकार्ड को तोड़ने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश और एक अगस्त को हथिनी कुंड बैराज से नदी में छोड़े 3.29 लाख क्यूसेक पानी से आगरा में बाढ़ आ गई है। बाढ़ ने 15 साल पुराना बाढ़ का रिकार्ड तोड़ दिया है। साल 2010 की बाढ़ में वाटर वर्क्स पर जलस्तर 499.6 फुट पहुंचा था। इस वक्त गोकुल बैराज से नदी में 1.52 लाख क्यूसेक छूटा था। साल 2023 की बाढ़ में यमुना का जलस्तर वाटर वर्क्स पर 499.3 फुट पहुंचा था। इस साल गोकुल बैराज से नदी में 1.48 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.