कार्यालय संवाददाता, जुलाई 8 -- यूपी के आगरा में बोदला-बिचपुरी मार्ग (जगदीशपुरा) पर अवधपुरी स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार की रात पंप मैनेजर पिंटू (25) ने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पंप पर गोली चलते ही अन्य कर्मचारी दहशत में आ गए। खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो सकी है। घटना सीसीटीवी में कैद है। पुलिस वजह जानने के लिए मैनेजर का मोबाइल खंगालेगी। उसमें लॉक लगा है। पहले एक्सपर्ट से उसे खुलवाया जाएगा। उसमें से सबूत इकट्ठा किए जाएंगे जिससे आत्महत्या के कारणों का पता चल सके। जानकारी के अनुसार घटना रात करीब डेढ़ बजे की है। भगवती विहार, बोदला निवासी पिंटू दो साल से पेट्रोल पंप पर मैनेजर के पद पर तैनात था। पिंटू के चाचा मान सिंह ने बताया कि पिंटू तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। रोजाना की तरह वह पंप के लिए घर से करीब रात नौ बजे निकला था। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.