प्रमुख संवाददाता, मई 9 -- यूपी के आगरा में नशीली दवाओं के अवैध धंधे पर गुरुवार को तगड़ी चोट मारी गई। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने ताजगंज क्षेत्र के नगला मेवाती इलाके में दबिश दी। एक मकान में बनी दुकान को खंगाला। दुकान में दवाओं के 40 कार्टून बरामद हुए, जिसमें नशीली दवाएं रखी मिलीं। बरामद दवाओं की कीमत एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने दुकान मालिक को हिरासत में लिया है। दो अन्य की तलाश की जा रही है। एएनटीएफ के इंस्पेक्टर हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि पक्की सराय, ताजगंज निवासी पप्पू और उसका बेटा बिलाल नशीली दवाओं का अवैध धंधा करते हैं। उनका रिश्तेदार ईदरीश नगला मेवाती में रहता है। इंदरीश के मकान में उन्होंने किराए पर एक दुकान ले रखी है। दुकान का इस्तेमाल नशीली दवाओं को रखने के लिए किया जाता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.