लखनऊ, जुलाई 7 -- आगरा में शिवाजी महाराज का स्मारक उनके शौर्य को याद दिलाएगा जिससे पर्यटक प्रेरणा लेंगे - उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय लखनऊ, विशेष संवाददाता आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज के भव्य स्मारक निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। कोठी मीना बाजार की भूमि के अधिकरण से संबंधित विस्तृत प्रशासनिक रिपोर्ट आगरा प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को सौंप दी गई है। इस ऐतिहासिक पहल को गति देने के लिए सोमवार को उच्च शिक्षा मंत्री एवं आगरा दक्षिण से विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। उच्च शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री को बताया कि स्मारक निर्माण केवल स्थापत्य परियोजना नहीं, बल्कि यह राष्ट्र की वीर परंपरा, सांस्कृतिक विरासत एवं युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.