नई दिल्ली, जून 12 -- आगरा में चांदी फैक्ट्री में गुरुवार की दोपहर अचानक भीषण विस्फोट हो गया। एक के बाद एक तीन भट्टियां फटने से अफरातफरी मच गई। भीषण धमाके और आग के साथ धुएं का गुबार सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। यहां के मशहूर किनारी बाजार में घटना हुई है। बताया जाता है कि सराफा गली में चांदी गलाई के कारखाने में सिलेंडर फटने के बाद हादसा हुआ है। धमाके से बाजार में दहशत फैल गई। आसपास की बिल्डिंगों के शीशे टूट गए हैं। मलबे में लोगों के फंसे होने की भी आशंका जताई जा रही है। दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। फायर ब्रिगेड और पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लोगों ने गली और तंग इलाके के बाजार बंद कर दिए हैं। सड़क पर लोगों का जमावड़ा लगा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.