आगरा, मार्च 17 -- आगरा के नगला पदी (न्यू आगरा) में शनिवार को एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को उतारा। घरवाले एक महिला पर खुदकुशी के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि उन्हें महिला के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। सिर्फ इतना बता रहे हैं कि बेटा अक्सर उससे फोन पर बात कराया करता था। उसे भाभी बोलता था। पुलिस छानबीन में जुटी है। अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। मूलतः अलीगंज, एटा निवासी धीरज वर्मा तीन माह से नगला पदी में किराए पर रह रहा था। एक हार्डवेयर की दुकान पर काम करता था। होली वाले दिन दयालबाग निवासी अपनी बहन के घर गया था। शनिवार की सुबह वहां से लौटकर आया था। बहन के घर वह लगातार किसी को मोबाइल से फोन मिला रहा था। फोन नहीं उठने पर परेशान था। बहन ने उससे पूछा भी क्या हुआ। वह बिना कुछ बताए वहां से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.