आगरा, जनवरी 1 -- जिले में बीते साल 2025 में पुलिस ने अपराधियों की नाक में दम कर दिया और कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जमकर डंडा चलाया। एसपी अंकिता शर्मा और उनकी टीम की सख्ती का ही नतीजा रहा कि पूरे साल में अलग-अलग थानों में 4,800 से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए गए और 1,252 अपराधियों को पकड़कर जेल भेजा गया। पुलिस ने सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं की, बल्कि ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अदालत में इतनी मजबूत पैरवी की कि 1,069 मुजरिमों को सजा सुनाई गई। हत्या, लूट और चोरी जैसी वारदातों पर पुलिस ने विशेष सख्ती दिखाई। हत्या के 21 और लूट के 10 मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया। पुलिस ने बदमाशों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए गैंगस्टर एक्ट के तहत करीब 64 लाख रुपये की काली कमाई भी जब्त की। चोरी के मामलों में भी पुलिस ने तत्परता दिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.