आगरा, जनवरी 3 -- यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गाड़ी संख्या 22988 आगरा फोर्ट-अजमेर एक्सप्रेस (दैनिक) के समय में आंशिक संशोधन किया है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन 5 जनवरी से खेरली स्टेशन पर पूर्व निर्धारित समय शाम 4 बजे के स्थान पर 4.10 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद रवाना होगी। इसके साथ ही ट्रेन मंडावर महवा रोड स्टेशन पर पूर्व निर्धारित समय शाम 4.20 बजे के स्थान पर 4.28 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद आगे को रवाना होगी। यात्री यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व संशोधित समय सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.