आगरा, मई 21 -- टूंडला-आगरा फोर्ट सेक्शन में आगरा फोर्ट स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर-1 पर वॉशेबल एप्रन की मरम्मत के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लॉक के चलते गाड़ी संख्या 59814 आगरा फोर्ट-कोटा पैसेंजर 23 मई से 11 जून तक ईदगाह रेलवे स्टेशन से चलेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 22987 अजमेर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस 23 मई से 11 जून तक आगरा फोर्ट के बजाए आगरा कैंट स्टेशन तक जाएगी। गाड़ी संख्या 22988 आगरा फोर्ट-अजमेर एकसप्रेस 23 मई से 11 जून को आगरा फोर्ट स्टेशन के बजाए आगरा कैंट स्टेशन से रवाना होगी। इसके साथ ही जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस तीन मई से 11 जून तक, बांद्रा-बरौनी एक्सप्रेस 22 मई से 12 जून तक और अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस 23 मई से 11 जून तक आगरा फोर्ट के बजाए ईदगाह आगरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.