आगरा, नवम्बर 20 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे जूनियर डोनाल्ड ट्रंप गुरुवार को ताजमहल का दीदार किया। उन्होंने अपनी महिला मित्र बेटिना एंडरसन के साथ डायना सीट पर बैठकर फोटो भी खिंचवाए। जूनियर ट्रंप गुरुवार को विशेष विमान से दोपहर लगभग डेढ़ बजे एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ उनकी महिला मित्र बेटिना एंडरसन और उनका एक दोस्त और उनकी भी महिला मित्र थी। एयरपोर्ट से उनका काफिला कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजमहल के निकट स्थित एक पांच सितारा होटल पहुंच। वहां सभी लोगों ने लंच किया। उसके बाद दोपहर लगभग पौने तीन बजे ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंचे। बेटिना ट्रंप लाल रंग की वेस्टर्न ड्रेस और जूनियर ट्रंप व्हाइट आउटफिट में थे। ताज का दीदार करते समय उन्होंने गाइड नितिन सिंह से पूछा कि इस नायाब स्मारक को बनाने में कितना समय लगा और कितने मजद...