हाथरस, दिसम्बर 23 -- हाथरस। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा आयोजित आकृति क्रिकेट टूर्नामेंट-2025 के अंतर्गत मंगलवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच क्षेत्रीय कार्यालय हाथरस एवं क्षेत्रीय कार्यालय आगरा की टीमों के मध्य खेला गया। इस मैच का उद्घाटन क्षेत्रीय प्रबंधक आगरा अशोक कुमार मिश्र, क्षेत्रीय प्रबंधक हाथरस राम शरण वर्मा एवं मुख्य प्रबंधक आगरा योगेश खंडेलवाल द्वारा किया गया। खेल प्रतिनिधि आशीष गर्ग ने मैच प्रारंभ से पूर्व दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय कराया गया। सुबह 9 बजे से आरंभ हुए इस रोमांचक मुकाबले में आगरा क्षेत्र की टीम ने हाथरस क्षेत्र की टीम को 34 रनों से पराजित कर विजय प्राप्त की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आगरा क्षेत्र के पवन ठाकुर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। पहले मैच के उपरांत दूसरा मुकाबला क्षेत्रीय कार्यालय अलीगढ...