लखनऊ, दिसम्बर 22 -- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रविवार लखनऊ से रात बाइक से नोएडा जा रहे बाइक सवार इंजीनियर को फिरोजाबाद में वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आधार कार्ड से शिनाख्त करते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। लखनऊ के कल्याणपुर निवासी नीतीश कुमार पाठक (32) नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। वे घर से ही वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे। सोमवार को उन्हें नोएडा में दूसरी कंपनी में साक्षात्कार देना था। इसको देखते हुए रविवार शाम वह बाइक से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होते हुए नोएडा जा रहे थे। देर शाम वह फिरोजाबाद के नगला खंगर थाना क्षेत्र में पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनको रौंद दिया। पुलिस उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर आई, चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.