लखनऊ, अक्टूबर 20 -- लखनऊ। काकोरी में आगरा एक्सप्रेस-वे पर रेवरी टोल प्लाजा के पास सोवमार सुबह एक ढाबे के पास महिला का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेवरी टोल प्लाजा के पास सोमवार सुबह महिला का शव पड़ा होने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। शव एक ढाबे के पास पड़ा था। काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ढाबे के कर्मचारियों समेत अन्य लोगों से पूछताछ की पर महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। महिला कब आई, कैसे वहां पहुंची, उसकी मौत कैसे हुई, इन बिंदुओं की पड़ताल के लिए सीसी फुटेज आदि खंगाल रही है। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश राठौर ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला की उम्र करीब 60 वर्ष है। कुछ लोगों ने बताया कि महिला यहां घूमती ...