नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- यूपी के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बलिया जा रही स्लीपर बस चालक को झपकी आने के चलते आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में बस चालक समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री के दोनों पैर कट गए और करीब 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसातिर्वा कोतवाली क्षेत्र के पचोर गांव के पास हुआ। स्लीपर बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। जैसे ही बस किमी 187 के पास पहुंची, तेज रफ्तार में होने के कारण वह आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक 100 मीटर तक घिसटता हुआ डिवाइडर पर चढ़ गया। बस का ड्राइवर स्टीयरिंग में बुरी तरह फंस गया था, जिसे यूपीडा की टीम ने कटर से काटकर बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दो अन्य की मौत भी हुई है। बस के अगले हिस्से में बैठे एक यात्री के दोन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.