लातेहार, मई 11 -- चंदवा प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरीसोत वन क्षेत्र में सीएमपीडीआई के सर्वेक्षण साईट पर हुई आगजनी की घटना में शामिल एक और माओवादी समर्थक नरेंद्र गंझु पिता सुलेश गंझु तुरीसोत (चंदवा) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक माओवादी मनोहर गंझु को खाना खिलाने,रास्ता बताने, अपने मोबाइल फोन से दूसरे माओवादियों से बात कराने और तुरीसोत जंगल में चल रहे सीएमपीडीआई के साइट पर आगजनी की घटना में शामिल होने का आरोप है। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी अभियान चला कर युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने युवक के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किया है।छापेमारी दल में चंदवा पुलिस इंस्पेक्टर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.