बिजनौर, नवम्बर 1 -- मंडावली क्षेत्र के ग्राम राजपुर नवादा मे कवि दुष्यन्त कुमार त्यागी के पैतृक आवास को संग्रहालय सरकार की ओर से उनकी स्मृति मे संग्रहालय बनाने का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया। निर्माणकार्य शुरू होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल दिखा। आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने इस संग्रहालय के लिए मुहिम चलाई और इसे लगातार शासन प्रशासन के सामने उठाने का कार्य किया। परिणाम स्वरूप लम्बे इंतजार के बाद ही सही लेकिन कालजयी कवि एंव गजलकार दुष्यन्त कुमार के पैतृक आवास को संग्रहालय बनाए जाने का काम शुरू हो गया। राजपुर नवादा में यह संग्रहालय 5.63 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। कवि दुष्यंत के दोनों पुत्र आलोक त्यागी व कर्नल अपूर्व त्यागी ने अपने पिता की पुश्तैनी हवेली का बैनामा उत्तर प्रदेश सरकार के नाम कर दिया था। एमएलसी अश्वनी त्यागी के प्रयास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.