नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- ब्रजभूमि, वही पवित्र भूमि जहां भगवान कृष्ण का जन्म हुआ और उन्होंने बचपन बिताया। यहां उन्होंने अपनी दिव्य लीलाएं- जैसे रासलीला, बाल-लीला कीं। यहां की 84 कोस धार्मिक यात्रा काफी प्रसिद्ध है। यह प्राचीन यात्राओं में से एक मानी जाती है। ऐसे में आज हम जानेंगे कि ब्रज की 84 कोस यात्रा क्या है और लोग इस यात्रा पर क्यों जाते हैं। ब्रज 84 कोस यात्रा ब्रजभूमि के सम्पूर्ण क्षेत्र की परिक्रमा है। इस क्षेत्र में भक्त मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव, गोकुल, राधाकुंड, यमुना तट और अनेक लीलास्थलों का दर्शन करते हैं। यह यात्रा कृष्ण चरित, राधा रास और ब्रज लीलाओं से जुड़े सभी पवित्र स्थलों की परिक्रमा है। 84 कोस की यात्रा 252 किलोमीटर लंबी परिक्रमा है। इस यात्रा में 200 से अधिक पवित्र स्थल शामिल हैं, जिसके अंतर्गत मंदिर, कु...