एटा, अक्टूबर 23 -- एटा। आखिर किशोर किसको बाइक से छोड़ने के लिए गया था। गांव के लोगों ने रात के समय में बाइक पर किसी के साथ जाते हुए देखा था। हालांकि घरवाले किसी भी बाइकसवार के बारे में नहीं बता पा रहे है। अवागढ़ पुलिस भी इसी बाइक सवार की तलाश में जुटी है। कुछ संदिग्धों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लग पा रहा है। बता दें कि थाना अवागढ के गांव जिनावली निवासी पिंटू (17) पुत्र देवराज बघेल सोमवार रात से गायब था। किशोर की काफी बेरहमी से हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को खेत में फेंक दिया था। मंगलवार सुबह करीब छह बजे किसान सौदान सिंह धान काटने पहुंचे थे। किशोर का शव खेत में अर्द्धनग्न हालत में मिला था। गले में पुआल की रस्सी पड़ी थी और शव नीचे पेड़ के सहारे पड़ा था। आंख, सिर पर चोट के निशान भी थे। जानकारी पर...