पीलीभीत, सितम्बर 10 -- जब कटान करते हुए नदी गांव से महज दस मीटर के दायरें पर रह गई तो प्रशासन की भी नींद खुल गई। इसके बाद बाढ खंड के जिम्मेदार भी तब सक्रिय हुए जब गत दिवस एसडीएम ने गांव जाकर उनके साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद मंगलवार से बाढ खंड ने फौरी तौर पर पेड की टहनियां डालकर कटान रोकने के लिए काम की शुरुआत कर दी है। इससे भले ही प्रशासन काम होने का दावा करें लेकिन ग्रामीणों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। तहसील क्षेत्र के गांव खिरकिया बरगदिया के मोहल्ला ध्रुव कॉलोनी में शारदा बीते कई दिनों से तबाही मचा रही थी। फसलों सहित जमीन का सफाया करने के बाद गांव को निशाने पर ले लिया था। गांव के कई घर भी बाढ और कटान में कट गए थे। इससे ग्रामीणों की धडकने भी बढी चल रही थी। ग्रामीणों ने बचने के लिए अपना घर खुद तोडकर ढक्का चांट जाने की तैयारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.