लखीसराय, फरवरी 19 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या ने बुधवार को मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी। विशेष रूप से दुर्गा बालिका उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र के सामने अभिभावकों ने अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। अभिभावकों का कहना है कि शहर के शहीद द्वार के पास प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। बड़े वाहनों की आवाजाही के कारण स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे परीक्षार्थियों को समय पर केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई होती है। जबकि विभागीय निर्देश के अनुसार यदि कोई परीक्षार्थी दो मिनट भी देर से पहुंचता है तो उसे परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती। ऐसे में अभिभावकों ने सवाल उठाया कि प्रशासन अब तक स्थायी समाधान क्यों नहीं कर पाया। गार्जियनों ने मांग की है कि पर...