श्रावस्ती, फरवरी 6 -- गिरंटबाजार,संवाददाता। हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद आखिर प्रशासन जागा और ग्राम पंचायत अधिकारी ने सड़क पर रोड़े डाल कर जलभराव समाप्त कराया। लेकिन रोड़े अब राह के रोड़े बन गए हैं। जिसके कारण सड़क पर निकलना दूभर हो रहा है। विकास क्षेत्र जमुनहा की ग्राम पंचायत हरदत्त नगर गिरंट में पक्की सड़क पर जलभराव और कीचड़ बना हुआ था। जिसे हिन्दुस्तान अखबार ने प्रमुखता से इस खबर को प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत को जलभराव समाप्त कराने का निर्देश दिया। इस पर ग्राम प्रधान विजय कुमार व ग्राम विकास अधिकारी रामचंद्र सिंह ने मौके की जांच करके रास्ते में ईंट के टुकड़े डलवाए। इससे जलभराव और कीचड़ समाप्त हो गया। लेकिन ईंट के रोड़े राह के रोड़े बन गए हैं। इससे आना जाना दूभर हो रहा है। रोड़े प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.