कौशाम्बी, दिसम्बर 20 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बाद नगर पंचायत चरवा में लंबे समय से चली आ रही आपसी तकरार समाप्त होती दिखी। अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी के बीच आपसी तालमेल बनने के साथ ही ठप पड़े विकास कार्यों को दोबारा शुरू कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए। दोनों ने संयुक्त रूप से क्षेत्र भ्रमण कर बंद एवं अनारंभ विकास कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित ठेकेदारों को तीन दिनों के भीतर कार्य शुरू करने के सख्त निर्देश दिए। नगर पंचायत चरवा के वार्ड संख्या दो मसुरियादीन नगर में सड़क पर अतिक्रमण के कारण सड़क निर्माण कार्य लंबे समय से रुका हुआ था। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अतिक्रमण और स्थानीय विरोध के चलते ठेकेदार कार्य प्रारंभ नहीं कर पा रहा था। जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष जगनारायण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.