नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- एक बच्चा जब इस दुनिया में जन्म लेता है, तो वह अपने माता और पिता दोनों से कुछ ना कुछ गुण लेकर आता है। कुछ विशेषताएँ मां से मिलती हैं, तो कुछ ऐसे गुण भी होते हैं जो बच्चे को सिर्फ और सिर्फ उसके पिता से मिलते हैं। यह नेचर का एक बहुत ही दिलचस्प और वैज्ञानिक तरीका है, जिसमें पिता के जीन बच्चे के कई शारीरिक और मानसिक गुणों को प्रभावित करते हैं। चलिए जानते हैं गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ. मनीषा मीना गुप्ता के अनुसार वो कौन से गुण है, जो बच्चे को सिर्फ उसके पिता से मिलते हैं।बच्चे का जेंडर डॉ. मनीषा बताती हैं कि बच्चे का जेंडर यानी वह लड़का होगा या लड़की, यह पूरी तरह से पिता के क्रोमोसोम पर निर्भर करता है। पिता के पास दो तरह के क्रोमोसोम होते हैं-'X' और 'Y'। अगर पिता का X क्रोमोसोम मां के क्रोमोसोम से मिलता है तो लड़की का जन्म होता...