बांका, फरवरी 11 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बांका जंक्शन के पुनर्विकास और आधुनिकीकरण की प्रक्रिया, जो कि भारतीय रेलवे की महत्वपूर्ण योजना "अमृत भारत स्टेशन योजना" का हिस्सा थी, अब तक पूरी नहीं हो सकी है। दिसंबर 2022 में रेल मंत्रालय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया गया था, लेकिन कई कारणों से कार्य में गति की कमी देखी जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं, आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, 'रूफ प्लाजा', मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी, और स्थानीय कला तथा संस्कृति से प्रेरित स्टेशन डिजाइन प्रदान करना था, ताकि यात्रा अनुभव को और भी बेहतर बनाया जा सके। ज्ञात हो कि, रेल मंत्रालय की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश भर के 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और आधुनिकीकरण की योजना बनाई गई है, जिसमें बांका जंक्शन भी शामिल था। लेकिन यहा...