रामपुर, फरवरी 15 -- रामपुर। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शनिवार को समाप्त हो गईं। पहली पारी में 466 परीक्षार्थियों के मुकाबले 375 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 91 अनुपस्थित रहे। दूसरी पारी में कुल पंजीकृत 163 परीक्षार्थियों में से 142 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी तथा 21 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में 112 ने परीक्षा छोड़ दी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गौरव खड़ायत ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...