संभल, मार्च 13 -- यूपी बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है। आखिरी दिन इंटरमीडिएट के अंग्रेजी समेत कृषि रसायन व अन्य विषयों में 1293 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं हाईस्कूल उर्दू की परीक्षा में 148 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। सभी परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों से निगरानी में हुई। अब 19 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए जिले में पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार को बोर्ड परीक्षा के आखिरी दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल की उर्दू व इंटरमीडिएट के व्यवसायिक विषय की परीक्षा हुई। वहीं दूसरी पाली में केवल इंटरमीडिएट की अंग्रेजी व कृषि रसायन की परीक्षा हुई। प्रथम पाली हाईस्कूल उर्दू में पंजीकृत 1499 में से 1351 परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 148 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी पाली मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.