भागलपुर, मार्च 29 -- माह-ए-रमजान के आखिरी जुमे की अलविदा नमाज में प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों में मुसलमान भाइयों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। निर्धारित समय पर मुस्लिम भाई मस्जिद पहुंचे और नमाज अदा की। अलविदा नमाज के कारण जगह-जगह बाहर से आकर विभिन्न कार्य करने वाले कामगार आदि भी मस्जिद पहुंचे और नमाज अदा की। ईशीपुर मस्जिद में मौलाना इजराइल ने तकरीर किया और मुल्क एवं समाज में अमन, शांति एवं तरक्की की कामना की। इस मौके पर प्रशासन के लोग चौकस नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.