नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के बाद अब लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी आखिरी ओवर में जीता हुआ मैच गंवाया है। सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए आखिरी ओवर में नौ रन चाहिए थे लेकिन टीम 6 रन ही बना सकी। लखनऊ के लिए तेज गेंदबाज आवेश खान ने आखिरी ओवर डाला और हेटमायर को पवेलियन का रास्ता दिखाकर उन्होंने लखनऊ को दो अंक दिलाए। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में भी नौ रन चाहिए थे लेकिन टीम जीत नहीं सकी थी और मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में गया था, जहां दिल्ली ने बाजी मारी। शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 181 रनों का लक्ष्य मिला। यशस्वी जायसवाल और 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.