दरभंगा, मार्च 22 -- दरभंगा। रमजान मुबारक के आखिरी असरे की जुमे की नमाज अता करने के लिए शुक्रवार को मस्जिदों में भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के पहले लोगों को बताया गया कि दो असरा गुजर चुका है। अब आखरी असरा बचा है जो पूरे रमजान की रीढ़ माना जाता है। पूरे रमजान में सबसे अहम आखिरी असरा ही माना जाता है। इसकी शुरुआत शनिवार से होने जा रही है। इसमें खूब इबादत और खैर-खैरात बढ़ाकर करना चाहिए। साथ ही गिड़गिड़ाकर अल्लाह ताआला से गुहार लगानी चाहिए कि वे हम सबको जहन्नुम की गर्मी से बचाएं और हमें जहन्नुम से छुटकारा दिलाएं। इसके अलावा इस महीने के सदका खैरात के बारे में भी बताया गया। कहा गया कि अपने माल का हिसाब लगाकर सदका खैरात जरूरतमंदों तक जरूर पहुंचाएं। कहा गया कि उनको भी ईद की खुशियां मिले जिन्हें सदका खैरात और मदद की जरूरत है। उनकी मदद करने की कोशिश करें। करमगंज ...