भागलपुर, दिसम्बर 9 -- भागलपुर। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (मायागंज अस्पताल) में करीब नौ दिन से बंद रहे पुरुषों के लिए संचालित अल्ट्रासाउंड जांच सेंटर के दरवाजे आखिरकार मंगलवार को खुल गये। जिससे ओपीडी में इलाज कराने के लिए आने वाले पुरुष मरीजों को राहत मिली और उनका अल्ट्रासाउंड जांच होना शुरू हो गया। रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सचिन कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को पूर्वाह्न दस बजे तक 11 पुरुष मरीजों का अल्ट्रासाउंड जांच हो चुका था। शाम तक उम्मीद है कि 100 से अधिक मरीजों का जांच हो जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...